ट्रैफिक समस्या

डॉ. अमित चौधरी के क्लीनिक के सामने पार्किंग समस्या बनी सिरदर्द, शाम के समय लगता है ट्रैफिक जाम

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। शहर में डॉ. अमित चौधरी के क्लीनिक के सामने पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी की गई गाड़ियाँ आने-जाने वालों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही हैं। खासकर शाम के समय, क्लीनिक के सामने ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है।

यातायात विभाग की कार्रवाई जरूरी 

स्थिति को देखते हुए यातायात विभाग से कार्रवाई की मांग की जा रही है। पार्किंग की अव्यवस्था से बचने के लिए, स्थानीय प्रशासन को भी उचित कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान हो सके।

डॉ. अमित चौधरी का कहना है:

पेशेंट्स के साथ जो लोग आते हैं, उन्हें कई बार कहा जाता है कि गाड़ी व्यवस्थित जगह पर लगाएं, मगर वे गार्ड की बात नहीं सुनते और अपनी मर्जी से गाड़ी लगा देते हैं। हमारा प्रयास रहता है कि व्यवस्था भंग न हो और ट्रैफिक जाम न हो।

Swatantra Harda
Back to top button