हरदा
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ₹450 में दे गैस सिलेंडर: मुजाहिद अली

शाहरुख बाबा/मो. 8435133145
स्वतंत्र हरदा: छात्र नेता मुजाहिद अली ने वर्तमान की भाजपा सरकार से मांग की है कि चुनाव के समय भाजपा ने सत्ता में आने के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र में आम जनता से तमाम वादे किए थे जिसमें एक प्रमुख वादा था कि गैस सिलेंडर 450 रुपए में आम जनता को दिया जाएगा मध्य प्रदेश की आम जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाया है। इस पर छात्र नेता ने भाजपा सरकार से मांग कि है कि बीजेपी सरकार जनता को नए वर्ष में 450 रुपए में गैस की टंकी आम जनता को प्रदान करें। एवं नव वर्ष का तोहफा सस्ती गैस के रूप में दे।



