चोरी

बकरा चोरी के पुराने मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, भोपाल से चार आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से खुली चोरी की कड़ी; तीन बकरियां, दो कारें और ₹4.30 लाख का माल बरामद

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। थाना सिविल लाइन में 29 सितंबर 2024 को दर्ज बकरा चोरी के प्रकरण (क्राइम नंबर 14/25, धारा 303(2) BNS) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबी विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, संदेही रिजवान की CDR व मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर चार आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज 7 दिसंबर 2025 को आष्टा के पास से आरोपी 1. रिजवान पिता इकबाल, निवासी शाहजहानाबाद भोपाल 2. मुर्तुजा पिता ताहिर अली, निवासी करोंद, हुजूर भोपाल 3. यावर हुसैन पिता ताहिर अली, निवासी मालीपुरा पीरगेट भोपाल 4. तारीक पिता मजीद खान, निवासी निशातपुरा भोपाल को तीन बकरियों और कार क्रमांक DL 6 CJ 7766 के साथ दबोचा और अभिरक्षा में लेकर थाना सिविल लाइन, हरदा लाया गया।पूछताछ के बाद पुलिस ने थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 14/25 में चोरी गई दो बकरियां, तथा थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 524/25 में चोरी गई एक बकरी, साथ ही दो कारें—DL 6C 7766 और MH 48 F 3217, कुल मिलाकर ₹4 लाख 30 हजार का मशरूका बरामद किया।आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी रिजवान, मुर्तुजा और तारीक को कोतवाली पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि आरोपी यावर को जेल दाखिल किया गया।मुख्य भूमिका रही सउनि संजयसिंह ठाकुर प्रआर करण साहू सायबर सेल आर लोकेश आर कमलेश की रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button