हरदा पुलिस की बड़ी सफलता, 70 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,14 लाख का गांजा बरामद

- शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 02.10.24 को रात के समय थाना कोतवाली हरदा में सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध व्यक्ति स्लेटी रंग की टोयोटा ग्लांजा कार (क्रमांक एमपी 04 ईबी 4872) में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर फोर लेन रोड से रन्हाईकला होते हुए रहटगांव की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार का पीछा किया और उसे रोका। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में कुल 70 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में शेख खलील (उम्र 56), धर्म धुर्वे (उम्र 24), और नीलेश वंशकार (उम्र 30) शामिल हैं। सभी आरोपी हरदा जिले के रहने वाले हैं और इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली हरदा पर अपराध क्रमांक 472/24 के तहत धारा 8/20 B एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।आ
आरोपी और उनका आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी शेख खलील पहले भी कई बार ड्रग्स और अन्य अपराधों में संलिप्त पाया गया है। उसके खिलाफ निम्नलिखित आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं:
1. 86/05 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना रहटगांव)
2. 208/11 धारा 34, 36 आबकारी एक्ट (थाना रहटगांव)
3. 83/13 धारा 13 जुआ एक्ट (थाना रहटगांव)
4. 93/13 धारा 34 आबकारी एक्ट (थाना रहटगांव)
5. 214/14 धारा 13 जुआ एक्ट (थाना रहटगांव)
6. 540/15 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना कोतवाली हरदा)
7. 727/16 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना कोतवाली हरदा)
8. 362/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना सिविल लाइन हरदा)
9. 236/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (थाना रहटगांव)
10. 340/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट (थाना रहटगांव)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना कोतवाली हरदा के निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उनि सीताराम पटेल, उनि आदित्य करदाते, सुबेदार उमेश ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर. 258 शिवशंकर चौरे, प्रआर. 05 विजय प्रजापति, प्रआर. 259 कमलेश, प्रआर. 116 तुषार, प्रआर, नितिन श्रीवास्तव, आर. संजीव, आर. नीलेश, आर. राहूल, आर. 326 वीरेन्द्र, आर. 69 रवीश की विशेष भूमिका रही।



