अवैध

दो आरोपियों से 350 क्वार्टर अवैध शराब जप्त: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विक्रय पर अंकुश लगाने के प्रयासों में बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक अमित भावसार के नेतृत्व में हंडिया पुलिस टीम ने दो आरोपियों से 350 क्वार्टर अवैध शराब जप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया है। देहात भ्रमण के दौरान प्रआर शंकर चौरे और प्रआर अनिल मर्सकोले को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर 2 बोरी में शराब बांधकर हंडिया से बैसवा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हंडिया-बैसवा रोड पर पुलिया के पास घेराबंदी की। जब दोनों से नाम-पता पूछा गया, तो उनकी पहचान गजेन्द्र पिता महेन्द्र चौहान (19 वर्ष) निवासी कोलीपुरा और एक विधि विरुद्ध बालक (16 वर्ष) निवासी ग्राम कोलीपुरा के रूप में हुई।ज

प्त शराब और वाहन

मोटरसाइकिल पर बंधी बोरियों की जांच करने पर उनमें देशी मदिरा प्लेन के 350 क्वार्टर बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 23,750 रुपये है। इसके साथ ही, बिना नंबर की बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 40,000 रुपये है, को भी जप्त किया गया। आरोपियों के पास शराब ले जाने का कोई लाइसेंस नहीं था, इसलिए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अभिरक्षा में थाना हंडिया लाया गया। आरोपियों पर अपराध क्रमांक 199/24 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित भावसार, प्रआर शंकर चौरे, प्रआर अनिल मर्सकोले, और आरक्षक नितेश कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button