क्राइम
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55,000 रुपये की MD ड्रग्स और बुलेट मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशों पर हंडिया पुलिस ने मादक पदार्थ रैकेट पर कसा शिकंजा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे द्वारा दिए गए विशेष निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में हंडिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग (MD Drug) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5.5 ग्राम MD ड्रग्स, जिसकी कीमत 55,000 रुपये है, और एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद की।
कैसे की गई कार्रवाई
थाना हंडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति हरदा से कोलीपुरा टप्पर की ओर काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रहे हैं। उनके पास अवैध मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अमित भावसार ने एक विशेष टीम का गठन किया और इलाके में घेराबंदी की। पुलिस ने बेयर हाउस के पास कोलीपुरा टप्पर क्षेत्र में संदिग्धों को रोकने के बाद उनकी तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास से 5.5 ग्राम MD ड्रग बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए आरोपों के नाम
1. आयुष जाट (19 वर्ष), पिता रमेश जाट, निवासी अतरसमा।
2. अंकित धोबी (24 वर्ष), पिता भजनलाल धोबी, निवासी राजधानी कॉलोनी, हरदा।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी के पास से बरामद की गई MD ड्रग्स
MD ड्रग्स: 5.5 ग्राम, अनुमानित मूल्य 55,000 रुपये।
बुलेट मोटरसाइकिल: काले रंग की, अनुमानित मूल्य 2 लाख रुपये।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित भावसार के नेतृत्व में सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर विजेंद्र तोमर, दीपक जाट, भीमसिंह, आरक्षक नितेश और सौरभ की भूमिका सराहनीय रही।



