अवैध

अवैध सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई: 4 सट्टेबाज गिरफ्तार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल के नेतृत्व में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने छापेमारी कर चार सट्टेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके पास से 7015 रुपये व सट्टे के रिकॉर्ड जब्त किए।

गिरफ्तार सट्टेबाजों में साबिर खान, दुर्गादास, अजय भाटिया, और फिरोज खान शामिल हैं। इन पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1976 की धारा 4ए के तहत कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन में निरीक्षक अंजना पाटिल के साथ उनि अनिल गुर्जर, जीपी रम्हारिया, सउनि संदीप कुशवाह, और अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button