नई दिल्ली में तिनका के अनिल मल्हारे ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता मे दो रजत पदक जीते

स्वतंत्र हरदा। नई दिल्ली इंदिरा गांधी स्टेडियम में 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक स्पोर्ट्स फ़ॉर आल गेम्स में अंबेडकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता मे भारत के अलग – अलग राज्यों महाराष्ट्र,उत्तरप्रदेश, हरियाणा दिल्ली सहित देश के अलग – अलग राज्यों से अलग – अलग खेल की टीमो ने हिस्सा लिया। उक्त प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश से ग्राम छिदगांव तमोली के निवासी व तिनका सामाजिक संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल मल्हारे ने सहभागिता निभाते हुए बालक सीनियर वर्ग मे कुमिते और काता मे अनिल मल्हारे ने रजत पदक अर्जित कर मध्य प्रदेश सहित हरदा जिले का नाम गौरांवित किया है। इस उपलब्धि पर नगर आगमन के दौरान खिलाड़ियों वा खेल प्रेमियों ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया साथ ही कलेक्टर ऑफिस मे अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन गौड़ा सर व पानतलाई हाई स्कूल मे अनिल मल्हारे को सम्मानित किया गया और आगे भी इसी तरह प्रतियोगिता मे जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन करने के लिए हौसला बढ़ाया अनिल मल्हारे ने बताया की यह श्रेय मे अपने कोच रितेश तिवारी सर व मना मंडलेकर मेम को देता हूँ। इस उपलब्धि पर अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन गौड़ा सर,ग्राम के सरपंच उत्तम सिंह राजपूत,सीईओ चेतना पाटिल मेम, रहटगांव थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा सर, टिमरनी टीआई सुशील पटेल सर, हीरालाल चौहान सर, उर्मिला चौहान मेम, लोकेश गौर सर सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि ने बधाई दी व हर्ष जताया।



