निरीक्षण

फटाका फैक्ट्री में आग लगने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुंचे हरदा पीड़ित परिवारों से मिलकर जानी समस्या घटनास्थल का जायजा।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने के बाद लोगों की आंखों में से छलके आंसू 

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा: बैरागढ़ फटाका फैक्ट्री पर पहुंचे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह लिया फैक्ट्री का जायजा। फटाका फैक्ट्री पहुंचे दिग्विजय सिंह तो लोगों ने काफी संख्या में घेर कर बताई अपनी समस्या। पुलिस के द्वारा राज्यसभा सांसद को अंदर जाने से रोका गया कलेक्टर आदित्य सिंह से मोबाइल पर बात करने के बाद फैक्ट्री के अंदर जाने की दी अनुमति दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री पीपी शर्मा हरदा विधायक आरके दोगने ने घटनास्थल का किया दौरा।

फटाका फैक्ट्री का निरीक्षण किया।                                    राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हरदा फटाका फैक्ट्री में आग लगने से काफी लोगों का नुकसान हुआ उन पीड़ित परिवारों से मिले दिग्गी राजा, जाना हाल पीड़ित लोगों ने दिग्गी राजा से की खुलकर बात बताई समस्या, किसान नेता केदार सिरोही ने दिग्गी राजा को पीड़ितों से एक-एक व्यक्ति से कराई चर्चा। कहा कि फटाका फैक्ट्री में आग लगने के कारण से काफी लोगों का नुकसान हुआ है, पूरी तरह घरों में आग लग चुकी है पूरे सामान जल गए हैं, घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहां हादसा आसानी से टाला जा सकता था अगर प्रशासन तंत्र रहता तो, नियमों का पालन करने के लिए उसकी जिम्मेदारी करनी पड़ती है। यहां हरदा का कोई पहला हादसा नहीं है पहले भी हादसा हुआ है, फैक्ट्री नियमों का पालन नहीं कर रही थी। जोकि फायर सेफ्टी एक्ट जोकि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का है वह पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है। प्रशासन की असफलता का जीता जाता कारण बताया। जो लोग इसके जिम्मेदार और जवाबदार है उनके ऊपर क्रिमिनल लेबेल्टी तय होनी चाहिए। और उनके ऊपर कार्रवाई होना चाहिए ऐसी मांग में करता हूं

प्रशासन पर लगाया आरोप।

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन के ऊपर लगाए गंभीर आरोप दिग्गी राजा से बात करते हुए पीड़ित परिवार की महिलाओं ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से फटाका फैक्ट्री में लगी आज कई बार फटाका फैक्ट्री की शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन ने नहीं लिया था कोई एक्शन जिसका खामीआजा भूगत ना पड़ा आज।

निजी प्लाटों में जेसीबी से गड्ढा कर प्रशासन द्वारा दबाए गए फटाके।

आईटीआई में रह रहे पीड़ित लोगों ने दिग्गी राजा से की बात उन्होंने कहा कि निजी प्लाटों में प्रशासन के द्वारा रात में जेसीबी की मदद से गड्ढे कर पटाखे को दफनाया गया लाख मना करने के बाद भी प्रशासन के सामने पीड़ितों की एक न चाली, कुछ महिलाओं ने कहा कि हमारा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है हमें की मकान बदले मकान दिया जाए।

मोहम्मद परवेज लोहार ने दिग्गी राजा से मुलाकात कर दी घटना की जानकारी।

जैसे ही फटाका फैक्ट्री के चारों तरफ राज्यसभा सांसद दिग्गी राजा ने जाकर जायजा लिया तभी फटाका फैक्ट्री से कुछ कदम दूर मोहम्मद परवेज लोहार जो की लोहरी का काम करता था उन्होंने दिग्गी राजा से कहा कि जैसे ही फटाका फैक्ट्री में आग लगी वैसे ही लोग भागने लगे वैसे ही 20 से 25 लोगों को अपने घर के अंदर बुलाकर शटर बंद घर के अंदर ले जाया गया। धमाके की आवाज से पूरा घर हिल गया था।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button