मगरधा जाते समय दर्दनाक हादसा: एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल। गौशाला में करते थे काम

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। गौशाला में काम करने वाले दो युवक सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा हरदा से मगरधा जा रही जंभ शक्ति बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बस के पहियों में फंस गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम राजू और घायल युवक का नाम मनोज है। दोनों हरदा की एक गौशाला में कार्यरत थे। और अपने घर से हरदा स्थित गौशाला की ओर जा रहे थे। दोपहर को बैरागढ़ के पास जब वे मगरधा रोड पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही जंभ शक्ति बस से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने दोनों को बस के नीचे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।




