घटना
गोयत गांव में दर्दनाक हादसा: फोर व्हीलर से कुचलकर 50 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के करताना चौकी अंतर्गत ग्राम गोयत में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय विक्रम केवट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विक्रम केवट पिता मुल्लू केवट गांव में एक किसान के यहां मोटर बंद-चालू करने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के लगभग तीन घंटे बाद रात करीब 12 बजे विक्रम को जिला अस्पताल लाया गया था।शनिवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



