कार्यवाही

प्रधानमंत्री आवास की राशि लौटाए बिना नहीं किया निर्माण, नगर पालिका ने की बड़ी कार्रवाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा।  बुधवार को नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा वार्ड क्रमांक 6 और 7 में की गई कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के बाद भी न तो मकान निर्माण करने वाले और न ही राशि लौटाने वाले हितग्राहियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कई हितग्राही हैं, जिन्हें लगभग चार साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ₹1 लाख की पहली किस्त दी गई थी।

इसके बावजूद इन लोगों ने न तो मकान का निर्माण कराया और न ही राशि वापस की। इन हितग्राहियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे और मीडिया के माध्यम से भी सूचना दी गई थी। इसके बाद भी बकाया जलकर और संपत्ति कर जमा नहीं किया गया। ऐसे लोगों को अब चिन्हित कर नगर पालिका द्वारा वसूली की जा रही है। कार्रवाई के तहत अब तक तीन हितग्राहियों के जल प्रदाय नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जो हितग्राही राशि लौटाने में आनाकानी करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button