पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को हरदा का मुस्लिम समाज आगे आया, तीन दिन में जुटाए 7 लाख 27 हजार 786 रुपए

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए हरदा के मुस्लिम समाज ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तीन दिन के भीतर ही 7 लाख 27 हजार 786 रुपए जुटाकर राहत कार्यों के लिए भेज दिए। समाज के नौजवानों और बुजुर्गों ने आपसी एकजुटता दिखाते हुए इस राशि को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चंदा इकट्ठा कर जमा किया। समाजसेवी अहद खान और मुफ्ती रिजवान साहब ने बताया कि जब पंजाब बाढ़ आपदा की खबरें सामने आईं तो हरदा समाज ने इसे केवल इंसानियत का फर्ज समझा। उन्होंने कहा कि यह राहत राशि धर्म या जाति देखकर नहीं, बल्कि इंसानियत और भाईचारे की भावना से जुटाई गई है।पंजाब के 23 जिलों के 2050 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां 3 लाख 87 हजार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हैं। ऐसे में हरदा समाज का यह योगदान पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
देखिए तस्वीरें….




