समस्या
महीनों से बंद पड़ा नल, लोगों को हो रही भारी परेशानी, जनसुनवाई में महिलाओं ने की शिकायत।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। नगर के वार्ड क्रमांक 32 की गली नंबर 6 में रहने वाले नागरिक इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। सालिना, पटेरिया ने बताया कि गली में नगर पालिका द्वारा लगाया गया नल कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। नल में पानी न आने के कारण क्षेत्रवासियों को दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा की नल का बाल्व खराब हो चुका है, जिसके चलते जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। गर्मी के इस मौसम में पानी की अनुपलब्धता लोगों के लिए और भी गंभीर समस्या बनती जा रही है।इस समस्या को लेकर महिलाओं ने नगर पालिका को cmo को ज्ञापन दिया। आवेदन के दौरान सालिना, पटेरिया भारती, धनु बाई, ज्योति, रोशनी, अनीता, ज्योति बाई सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।



