हरदा

जिला अस्पताल में युवक को नहीं मिल रहा था उपचार, संज्ञान में आते ही सीएमएचओ ने पहुंचकर करवाया बेहतर इलाज, लापरवाही पर अस्पताल स्टाफ को सख्त चेतावनी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिला चिकित्सालय हरदा में मंगलवार को एक युवक अपनी मां के साथ उपचार के लिए पहुंचा था, लेकिन अस्थायी अव्यवस्था के चलते उसे इलाज नहीं मिल पाया। युवक को बाहर बरामदे में लेटना पड़ा, वहीं उसकी मां हाथ में ग्लूकोज की बोतल लिए खड़ी रही। यह दृश्य देखकर लोगों में चिंता का माहौल बन गया। मामला सामने आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एचपी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित युवक को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया। डॉ. सिंह की त्वरित पहल से न केवल मरीज को राहत मिली, बल्कि अस्पताल स्टाफ में भी जिम्मेदारी का भाव जागा।

हाथ में बोतल लिए अपने बेटे को संभालती हुई मां जिला अस्पताल हरदा में

सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों, वार्ड बॉय एवं अन्य स्टाफ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही भविष्य में किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि दोबारा इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है, तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को अस्पताल में सम्मान और प्राथमिकता के साथ उपचार मिलना चाहिए। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button