अतिक्रमण

अस्पताल चौराहे पर दुकानदारों की मनमानी, सड़क पर लगे होर्डिंग से दुर्घटना की आशंका

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। अस्पताल चौराहे पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का प्रचार-प्रसार करने के लिए सड़क तक होर्डिंग और बैनर लगाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। हाल ही में पतंजलि की एक दुकान द्वारा सड़क पर बैनर लगाया गया, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका उत्पन्न हो रही है। यह मामला शहर के यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहा है और लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी चौराहे पर एक कार चालक ने सड़क पर अव्यवस्थित यातायात के कारण कई लोगों को टक्कर मार दी थी। उस घटना से सबक लेते हुए प्रशासन और स्थानीय दुकानदारों को सड़कों पर किसी भी प्रकार की अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद, पतंजलि सहित अन्य दुकानदारों द्वारा सड़क पर बैनर और होर्डिंग लगाना ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। नगर पालिका से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने चाहिए और ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। स्वस्थ हरदा और सुंदर हरदा की पहल को बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था में सुधार बेहद जरूरी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button