गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया जनसंपर्क अधिकारी बृजेंद्र शर्मा का सम्मान
सरकारी कार्यों में उत्कृष्टता और सूचना प्रसार में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र
हरदा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिले के जनसंपर्क अधिकारी सम्मानित बृजेंद्र शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी हरदामेहनत और लगन की सराहना की। बृजेंद्र शर्मा ने जिले में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से जिले में सरकारी योजनाओं की जागरूकता बढ़ी है और प्रशासन की छवि को बेहतर बनाने में मदद मिली है।
सूचना प्रसार में रही महत्वपूर्ण भूमिका
बृजेंद्र शर्मा का काम मुख्यत सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्रसारित करते हुए जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित किया है। उनके द्वारा समय पर सटीक और प्रभावशाली जानकारी साझा करने से जिले में विकास कार्यों को गति मिली है।



