हरदा

हरदा जिले में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन:5622 नए मतदाता जोड़े गए देख कितने महिलाए और पुरुष के नाम जोड़े गए

1600 नाम विलोपित, 3319 मतदाता परिचय पत्रों में

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। 29 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत जिले में मतदाता सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। बीएलओं के माध्यम से की गई इस कार्यवाही में नये नाम जोड़ने, विलोपित करने और प्रविष्टियों में संशोधन जैसे कार्य संपन्न किए गए

1. नए मतदाताओं का पंजीकरण:

जिले में कुल 5622 नए नामों को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इनमें 2440 पुरुष और 3182 महिला मतदाता शामिल हैं, जिससे महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी देखी गई है।

2. विलोपित नाम:

मतदाता सूची से कुल 1600 नामों को विलोपित किया गया है। यह विलोपन प्रक्रिया मृत, स्थानांतरित, या अयोग्य मतदाताओं को सूची से हटाने के लिए की गई।

3. प्रविष्टियों में संशोधन:

3319 मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र की प्रविष्टियों में संशोधन किया गया है। इसमें नाम, पता, आयु, और अन्य जानकारियों में सुधार किया गया है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button