अभियान

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र, हरदा के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष के अवसर पर जिले के स्थानीय वरिष्ठ आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान किए गए। पुनर्वास विशेषज्ञों द्वारा वृद्धजनों की कान की जांच, गतिशीलता प्रशिक्षण और मनोचिकित्सक विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना था, बल्कि समाज में अंतर-पीढ़ी समानता को बढ़ावा देना भी था। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृद्धजनों के साथ क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई गई। यह पहल वृद्धजनों के साथ-साथ युवाओं को भी जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इस आयोजन में सार्थक सेवा आश्रय समिति और युवा खिलाड़ी विराट कुचबंदिया का विशेष सहयोग रहा। उनके योगदान ने कार्यक्रम को और भी प्रभावी और सफल बनाया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button