अपराधियों पर हरदा पुलिस की कड़ी नजर, तीन अपराधों पर पुलिस का शिकंजा
थाना कोतवाली हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 मोटरसाइकिल, गिरमिट गैंग और देशी कट्टे के साथ तीन अलग-अलग मामलों में अपराधी गिरफ्तार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। पहली कार्रवाई में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। दूसरी कार्रवाई में गिरमिट गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के गहनों का खुलासा किया गया। वहीं, तीसरी कार्रवाई में एक आदतन अपराधी को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इन तीनों कार्रवाइयों से अपराधियों में खौफ और नागरिकों में सुरक्षा का माहौल बना है।
थाना कोतवाली हरदा व्दारा दो वाहन चोर को दस मोटर सायकल सहित किया गया गिरफ्तार।
हरदा पुलिस ने शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से संजू उर्फ राहुल सेन और जग्गा उर्फ जगदीश मेहरा को पकड़ा। दोनों आरोपियों से 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत 8 लाख रुपये आंकी गई है। चोरी की मोटरसाइकिलें हरदा, देवास, रायसेन और इंदौर जिलों से संबंधित प्रकरणों में पाई गईं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम के कई सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया है, और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

थाना कोतवाली हरदा व्दारा गिरमिट गैंग के दो चोर गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद
थाना कोतवाली हरदा पुलिस ने गिरमिट गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के तीन प्रकरणों का खुलासा किया। आरोपी राजेंद्र उर्फ फूटीम पारधी और रामजीवन चौहान से पुलिस ने चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने बरामद किए हैं। बरामद सामग्रियों में सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चेन और अन्य आभूषण शामिल हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले और उनकी टीम के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

थाना कोतवाली हरदा व्दारा देशी पिस्टल के साथ एक आदतन अपराधी गिरफ्तार
हरदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आदतन अपराधी राजकुमार उर्फ बल्ली सस्याम को एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को हरदौला बाबा मंदिर के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजकुमार के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, मारपीट और अवैध हथियारों के अपराध शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सफलता प्राप्त की।

तीन बड़ी कार्रवाई, अपराधियों पर पुलिस की सख्त नजर
हरदा पुलिस की इन तीन बड़ी कार्रवाइयों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा रहा है। मोटरसाइकिल चोर, गिरमिट गैंग और अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी टीमें सतर्क हैं और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

कोतवाली थाने में नई ऊर्जा, 1000 चालान पेश कर थाना प्रभारी का सराहनीय प्रदर्शन
थाना प्रभारी पहलाद मर्सकोले ने कोतवाली थाने का चार्ज संभालने के बाद से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। अब तक 1000 चालान पेश कर उन्होंने अपनी कर्मठता और प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में चल रही यह मुहिम कानून पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इनकी रही में भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रहलाद सिहं मर्सकोले, उपनिरी पुरुषोत्तम गौर, सउनि संजय ठाकुर प्रआर.21 दुर्गेश, प्रआर.259 कमलेश, प्रआर. 165 राकेश चोरासे, प्रआर, 221 शेलेन्द्र धुर्वे, प्रआर.63 जसबंत, प्रआर. 217 करण, 05 विजय, आर. 326 बीरेन्द्र राजपूत, आर. 114 रामनरेश गुर्जर, आर.238 दीपक, आर. 268 नीलेश आर.69 रविश कामले, आर. 231 शरद बौरासी, आर.51 हरप्रसाद, आर. चालक संजू चौहान सैं. सूरज, अरविंद तथा सायवर सैल हरदा के आर. लोकेश सातपुते सीसीटीव्ही प्रआर, अजित चौरे कन्ट्रोल रूम हरदा की विशेष भूमिका रही है।



