मनोरंजन

“मै भी बाघ” और “हम है बदलाव” थीम पर बोथी में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, वन्यजीव सुरक्षा और संरक्षण पर छात्रों और ग्रामीणों को जागरूक किया गया

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। वन और वन्यजीव संरक्षण की थीम “मै भी बाघ” और “हम है बदलाव” के तहत ग्राम बोथी में 26 दिसंबर 2024 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वनसंरक्षक नर्मदापुरम् अशोक कुमार (भा.व.से.) के निर्देशन और वनमंडलाधिकारी हरदा अनिल चौपड़ा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें शासकीय हाई स्कूल फुलडी और एकीकृत हाई स्कूल झाड़बीडा के 121 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा, वनों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। वन परिक्षेत्र अधिकारी डी.पी. गोस्वामी ने बाघ, तेंदुआ, हाथी और जंगली सुअर जैसे वन्यप्राणियों की प्रवृत्तियों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे रात में जंगल न जाएं और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष टिमरनी  दुर्गाबाई दोगने, जनपद पंचायत सदस्य और वन समिति अध्यक्ष सुंदरलाल मवासे, जनपद पंचायत सदस्य; और कमलाबाई देवड़ा, सरपंच ग्राम पंचायत बोथी, उपस्थित रहे। अतिथियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और वनों की सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की। छात्रों ने “अनुभूति” कार्यक्रम के तहत पर्यावरण और वनों की अहमियत पर आधारित थीम सॉन्ग गाया। इसके अलावा, वन्यजीव पहचान प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विजेताओं को पारितोषिक और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, और वन विभाग के कर्मचारियों ने वन संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति शपथ ली।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button