अवैध

रहटगांव बाजार में दुकान आवंटन को लेकर बना विवाद, व्यापारियों ने दुकाने बंद कर किया विरोध

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा: 8435133145

यशवंत चौहान संवाददाता रहटगांव

रहटगांव। बाजार में दुकान आवंटन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई, ग्राम पंचायत रहटगांव मे बस स्टैंड पर एवं शक्ति माता चौक पर स्थित भूमि पर दो दुकान आवंटन जो की अतुल व दीनदयाल के नाम की भूमि बताते हुए नपाई कर लोहे के एंगल गाड़कर कब्जा करने पहुंचे तो स्थानीय व्यापारी एवं नागरिकों ने जमकर विरोध किया। जहां पर छोटे-छोटे व्यापारी जो कि विगत कई वर्षों से व्यापार करते हैं वही सती माता चौक पर तो वर्षों पुराना हैंडपंप लगा है। बाजार में आने जाने वाले सैकड़ो की संख्या में लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। वहां पर मिली भगत से दुकान नाप कर दे दी जाती हैं। यह सब देखकर बाजार में व्यापारी और बेरोजगार युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया । विगत कई वर्षों से बेरोजगार जो अपने लिए दुकान का सपना सजाए हुए थे वह सब जाग उठे और इस प्रकार से दुकान आवंटन का विरोध करते रहे। बस स्टैंड चौक पर पुल के नजदीक उस जगह पर उनके सामने पूर्व से दुकान संचालित है,। व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर इन दो दुकानों के आवंटन का विरोध किया और बाजार धीरे-धीरे बंद होने लगा। विवाद की स्थिति को देखते हुए रहटगांव थाना प्रभारी अपने बल के साथ बाजार में मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधि सरपंच एवं पचो के द्वारा टेंट भी लगाने की तैयारी की गई और कहा गया कि दोनों दुकान गलत है हम इसका विरोध करते हैं। इसकी निंदा करते हैं ग्राम पंचायत सरपंच व उपसरपंच ने कहा कि हमारे द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव पंचायत में नहीं लिया गया है। जिससे यह दो दुकान किसी को आवंटित की जाए । पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कहा पहले हम छोटे-छोटे व्यापारी जो व्यापार कर रहे हैं उन्हें प्राथमिकता देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, इन दो दुकानों के पक्ष में नहीं है यह गलत है हम इसका विरोध करते हैं। वहीं व्यापारी मंडल अध्यक्ष दयाल गौर ने कहा व्यापारी भी ग्राम पंचायत की बातों से सहमत है हम सभी व्यापारी ग्राम पंचायत के साथ है और इस प्रकार से दुकान के प्लांट आवंटन देने पर नाराजगी जाहिर करते हैं। यह सब जानकारी अनु विभागीय अधिकारी टिमरनी के निर्देशन में जानकारी मिलने पर पटवारी रहटगांव से तुरंत ही इन दोनो दुकानों पर से जो कब्जा किया जा रहा था वह सामग्री हटाई गई, तब जाकर सभी ने अपनी दुकान प्रतिष्ठान खोले और सभी ने एकजुट होकर कहा कि आगे से इस प्रकार से इन दो दुकानों के प्लाट आवंटन को निरस्त किया जाना चाहिए। और कभी भी निर्माण नहीं होना चाहिए। वही जो छोटे-छोटे अन्य व्यापारी हैं उन्हें भी शीघ्र ही ग्राम पंचायत द्वारा व्यापार करने के लिए जगह दी जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है इस प्रकार जगह देना गलत है जहां शासन पीने के पानी के लिए हैंडपंप लगाती है वहां पर दुकान के लिए जगह आवटन कर देना है गलत है। दुकान आवंटन विषय में जिला कलेक्टर आदित्य सिंह का कहना है कि आप के द्वारा इस संबंध में जानकारी मिली है शीघ्र ही जांच कराई जाएगी ।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button