मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह का हरदा दौरा: युवाओं के बीच संवाद और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

♦ शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने अपने पहले दौरे में हरदा पहुंचकर युवाओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता अजय सिंह राजपूत ने उनका भव्य स्वागत किया और रूद्राक्ष होटल में “युवक कांग्रेस संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मितेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को भोपाल में आयोजित विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गूंगी-बहरी बन गई है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर भोपाल पहुंचने और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह विभिन्न जिलों में दौरा कर रोजगार दो, नशा नहीं अभियान के तहत युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर विधानसभा घेराव को सफल बनाएं। ओम पटेल ने कहा कि युवा कांग्रेस हरदा जिले में लगातार सक्रिय है और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रही है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भोपाल जाकर अपनी एकता का प्रदर्शन करे।
इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, भूपेश पटेल, राजेश पटेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल सुरेंद्र बिश्नोई, अहद खान, मुन्ना पटेल, योगेश चौहान, अमर रोचलानी, प्रमिला ठाकुर, रितु सोलंकी, सुप्रिया पटेल, और मुजाहिद अली, भूपेश बबाल, अनिल बिश्नोई सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




