गिरमिट गैंग पुलिस की गिरफ्त में, सिराली थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, संदिग्ध गतिविधियों के बाद रेड प्लानिंग कर 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। सिराली थाना क्षेत्र में बीते कुछ समय से हो रही चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरमिट गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 21 नवंबर 2024 की रात मिली सूचना के आधार पर की गई।थाना सिराली पुलिस को सूचना मिली थी कि गहाल गांव के सरकारी स्कूल के पास कुछ संदिग्ध लोग मोटरसाइकिलों पर खड़े हैं, जिनके आचरण संदिग्ध हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निकिता विल्सन के नेतृत्व में रेड प्लानिंग की गई।
गिरफ्तारी और बरामदगी की गई सामग्री
पुलिस ने मौके से पांच संदिग्धों को धर दबोचा। उनके पास से एक देसी कट्टा, गिरमिट, टामी, सब्बल, पिंचिस, रस्सी और अन्य उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने सिराली और छीपाबड़ थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों जैसे जात्राखेड़ी, भगवानपुरा, महेंद्रगांव, दीपगांव कलां, नहाली कलां, और रोलगांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों के पास से चोरी के 7.46 लाख रुपये के गहने बरामद हुए हैं। आरोपियों के फरार साथियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपों के नाम
1. राजेंद्र उर्फ फुटीम पिता जगदीश पारधी (28), निवासी ग्राम धावड़ाघाट, थाना शिवपुर, जिला खंडवा।2. विनोद पिता मंशाराम राठौर (40), निवासी ग्राम नांदियाखेड़ा।3. अरुण पिता मंशाराम राठौर (32), निवासी ग्राम धावड़ाघाट। 4. रामजीवन पिता कालीचरण चौहान (29), निवासी ग्राम कुक्षी, थाना किल्लोद। 5. रामविलास पिता ठाकुरलाल राठौर (52), निवासी ग्राम नांदियाखेड़ा। इस कार्रवाई को सफल बनाने में एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, थाना प्रभारी निकिता विल्सन, उपनिरीक्षक जितेंद्र वैष्णव और हेमंत पांडे, सउनि जितेंद्र सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



