ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक: संगठन सुदृढ़ता और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा नेता रहते हैं 5 साल, कार्यकर्ता हजारों साल: रचना जैन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
सोमवार को निजी होटल बागवान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।
बैठक में सह प्रभारी रचना जैन ने कहा, नेता केवल 5 साल तक रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मेहनत और समर्पण से संगठन को हजारों साल तक जीवित रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए सक्रियता और ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया।
प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हम जिले में बहन-भाई बनकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। हर एक कार्यकर्ता को नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समय और समर्पण देने की अपील की। बैठक में सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। रचना जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाना आवश्यक है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, अहद खान, अमीर पटेल, भूपेश पटेल, सुरेंद्र बिश्नोई, मोहन बिश्नोई, बद्री पटेल, योगेश चौहान, अजय राजपूत, गौरी शंकर शर्मा, राहुल जायसवाल, राजेश पटेल, अमर रोचलानी, मुन्ना पटेल और प्रमिला सिंह ठाकुर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और नेतागण उपस्थित थे।





