राजनीतिविरोध

‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत कांग्रेस का उपवास, सरकार की खामोशी पर साधा निशाना

हरदा के कांग्रेस नेताओं की सक्रिय भागीदारी, सज्जन सिंह वर्मा की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का वजन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को रोशनपुरा चौराहे, भोपाल में एक दिन का सामूहिक उपवास किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भाजपा सरकार की उदासीनता के विरोध में आवाज उठाना था।

महिलाओं की सुरक्षा पर कांग्रेस का आरोप

प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार के राज में बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार इन पर कार्रवाई करने के बजाय मौन है। कांग्रेस ने इस उपवास को ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित किया, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “प्रदेश में किसान, नौजवान, और आमजन सभी परेशान हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।”

­

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “मध्यप्रदेश में हर 17 मिनट में एक बेटी के साथ बलात्कार की घटना हो रही है। जनता ने सरकार को भारी बहुमत दिया, लेकिन सरकार बेटियों की सुरक्षा का दायित्व निभाने में असफल रही है।” उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें पता है कि चित्तौड़गढ़ में ड्रग्स का गढ़ है, तो वे कार्रवाई के लिए मुहूर्त का इंतजार क्यों कर रहे हैं?

हरदा से कांग्रेस नेताओं की मजबूत उपस्थिति

भोपाल के उपवास कार्यक्रम में हरदा जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल, हरदा विधायक रामकिशोर दोगने, गोविंद व्यास, अमीर पटेल और सुरेंद्र बिश्नोई ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने हर जिले के अध्यक्षों को 100-100 कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल बुलाया था। इसके अलावा, एआईसीसी महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और प्रदेशभर के ब्लॉक एवं सेक्टर अध्यक्ष भी उपवास में शामिल हुए।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button