खिरकिया में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, शोभायात्रा में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत, फूल बरसाकर पेश की एकता की मिसाल

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। खिरकिया – खिरकिया में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। स्थानीय अंबेडकर भवन से वाल्मीकि समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए साइन मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा ने गांधी चौक, गुरुद्वारा और मस्जिद चौराहा सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरते हुए नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।
मुस्लिम समाज ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने स्वागत किया। विशेष रूप से मुख्य मार्ग पर मुस्लिम समाज ने “पैगाम-ए-इंसानियत” के बैनर तले यात्रा का भव्य स्वागत किया और जुलूस पर फूलों की वर्षा की। मुस्लिम समाज द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों को स्वल्पाहार कराया गया और महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई दी गई। इस पहल ने सामाजिक एकता और सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों ने शहर के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया और शोभायात्रा के दौरान मिले उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नगर में भाईचारे और सौहार्द को और मजबूत करते हैं। मुस्लिम समाज की ओर से स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से मोहम्मद इस्माइल, अय्यूब खान (पत्रकार), मुस्तकीम अहमद कुरैशी, हाजी रुस्तम पटेल, अनवर आगवन, शेख इमरान, कमालुद्दीन साकला, शेख सोहेल, जियाउलहक कुरैशी, नरेंद्र आठनेरे, खालिक खान, अफजल खां खेड़ा सहित कई अन्य लोग शामिल थे। इसके अलावा अमन मंसूरी, राजा मंसूरी, फैजान सांकला, रियाज मंसूरी, पप्पू शाह, जगदीश धार्मिक, अजय गंगराड़े आदि लोग मौजूद रहे।



