निरीक्षण

त्यौहारों पर शुद्धता सुनिश्चित: हरदा के प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल जांच के लिए भेजे गए

शाहरुख बाबा चीफ एडीटर

स्वतंत्र हरदा। त्यौहारों अवसर पर कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई और घी के सैंपल लिए गए। इस अभियान के तहत, हरदा के बादर स्वीट्स से मिल्क केक, न्यू राजस्थान मिष्ठान भंडार, छिपानेर रोड हरदा से काजू कतली, मलाई बर्फी, अंजीर बर्फी और समर्पण किराणा से घी के सैंपल एकत्र किए गए। सभी सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे, और रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर. के. कांबले भी उपस्थित रहे। त्यौहारों के समय बढ़ती खाद्य सामग्री की मांग को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button