कार्यवाही

बड़ी खबर:  खिरकिया में 400 बोरी नकली खाद पकड़ी गई, जांच जारी

कलेक्टर के निर्देशन में नकली खाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। खिरकिया– हरदा जिले की तहसील खिरकिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में एसडीएम अशोक कुमार डहेरिया और तहसीलदार राजेन्द्र पवार के नेतृत्व में कृषि विभाग अधिकारी संजय जैन द्वारा एक बड़ी छापेमारी की गई। इस छापेमारी में वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाले रमेश पिता बाबूलाल के मकान में लगभग 400 बोरी नकली खाद पकड़ी गई है। खाद की गुणवत्ता की जांच फिलहाल जारी है, और मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित हैं। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह नकली खाद बाजार में बेचने की तैयारी में थी, जिसे छापेमारी के दौरान जब्त कर लिया गया।

 

कृषि विभाग के अधिकारी जांच करते हुए

 

अग्रिम कार्यवाही शुरू

प्रशासन ने इस मामले में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान रमेश से यह जानकारी मिली कि यह खाद “आर्गेनिक” नाम से बेची जा रही थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस नकली खाद की सप्लाई कहां से हो रही थी और कौन इसके पीछे है।

प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में

हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह के आदेश पर इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, और प्रशासन नकली खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। कृषि विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं यह खाद किसानों के लिए नुकसानदेह तो नहीं है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद खरीदते समय पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध खाद की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। जांच के परिणाम आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि इस नकली खाद के मामले में और कितने लोग शामिल हैं और आगे की कार्रवाई क्या होगी।

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button