यातायात व्यवस्था
आज रात 10:00 बजे से 6 अक्टूबर शाम 7:00 बजे तक बंद रहेगा फाटक
रेलवे फाटक क्रमांक 204 पर अनुरक्षण कार्य: यातायात 48 घंटे के लिए बंद

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। रेलवे फाटक क्रमांक 204 पर अति आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते, हरदा यार्ड में सड़क यातायात को बंद करने की सूचना जारी की गई है। अधोहस्ताक्षरकर्ता के अनुभाग में, हरदा यार्ड कि.मी. 669/1-3 अप रोड में स्थित इस रेलवे गेट पर 4 अक्टूबर 2024 की रात्रि 10:00 बजे से 6 अक्टूबर 2024 की सुबह 7:00 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अनुरक्षण कार्य के दौरान गेट बंद रखना जरूरी है ताकि कार्य को सुचारू रूप से और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। संबंधित विभाग द्वारा यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए आवश्यक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। और जनता से अपील: इस दौरान जनता से अनुरोध किया गया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्धारित समयावधि में इस क्षेत्र से आवागमन से बचें।



