यातायात व्यवस्था

यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई: तेज आवाज़ वाली बुलेट बाइक्स पर 8 बाइक्स जप्त, पूर्व में 40 बुलेटो पर भी कार्रवाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। शहर में यातायात विभाग ने तेज आवाज़ वाली बुलेट बाइक्स के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। हाल ही में 8 बुलेट बाइक्स को जप्त कर लिया गया है। यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया कि तेज आवाज़ से स्कूल और कोचिंग पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी हो रही थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात टीम ने शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया और बुलेट बाइक्स के साइलेंसर को जप्त करने की कार्रवाई की। इसके पूर्व में भी 40 बुलेट बाइक्स पर कार्रवाई की जा चुकी है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ताकि शहर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button