यातायात व्यवस्था

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते हरदा में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

राठी पेट्रोल पंप तिराहे से मालगोदाम तिराहा और डबल फाटक से उड़ा ब्रिज तक बड़े वाहनों पर रोक

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते कल गुरुवार से राठी पेट्रोल पंप तिराहे से मालगोदाम तिराहे तक एवं डबल फाटक से उड़ा ब्रिज तक बड़े वाहनों जैसे ट्रक , डंपर , बस , आयसर इत्यादि का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा। उक्त मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा असुविधा से बचने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button