सम्मान

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में हरदा नगर पालिका को प्रदेश में प्रथम स्थान का गौरव

भोपाल में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया भारती राजू कमेड़िया सम्मानित

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा।  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत हरदा नगर पालिका ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान नगर पालिका द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक सफल ऋण वितरण के कारण मिला। वहीं, ऋण वितरण की श्रेणी में बैतूल जिले की सारणी नगर पालिका प्रथम और हरदा नगर पालिका द्वितीय स्थान पर रही। हरदा नगर पालिका के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को राज्य स्तर पर भी सराहा गया। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सम्मानित किया। कर्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO)  कमलेश पाटीदार ने बताया कि यह सफलता नगर पालिका की समर्पित टीम और कुशल प्रबंधन का परिणाम है। कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर श्री तरुण पाटिल और श्री हरिओम गुर्जर भी उपस्थित थे।

सफलता की कहानी…..!

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हरदा नगर पालिका ने छोटे व्यवसायियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने का काम किया। इस योजना के तहत, लाभार्थियों को ऋण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हरदा नगर पालिका ने इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी। हरदा नगर पालिका की यह सफलता स्थानीय विकास के लिए एक प्रेरणादायक कदम है। इससे आगामी योजनाओं और परियोजनाओं में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे नगर के व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button