अवैध हथियार रखने वाले के विरुद्ध हरदा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। थाना कोतवाली में रात्रि में मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार, आरोपी अवैध कट्टा लिए हुए था और छीपानेर रोड फोरलाईन अबगाँव ब्रिज के नीचे घूम रहा था। कोतवाली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने का निर्णय लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित गौर (पिता: सुरेश गौर), जाति: कुरमी, उम्र: 24 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने वाली गली, ग्वालनगर हरदा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्र. 440/2024 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय हरदा में पेश किया गया।
पुलिस की विशेष टीम
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली हरदा के निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उप निरीक्षक सीताराम पटेल, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर.21 दुर्गेश, प्रआर.05 विजय, प्रआर.221 शैलेन्द्र, आर.326 वीरेन्द्र, आर.69 रविश और सैनिक 139 सूरज पासी की विशेष भूमिका रही।



