क्राइम

हरदा में अवैध मादक पदार्थ के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, 1.66 लाख की ड्रग्स जप्त

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। थाना कोतवाली हरदा के अंतर्गत, दिनांक 23 अगस्त 2024 को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि हरदा खुर्द के यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) लेकर आने वाला है। उक्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली हरदा के स्टाफ द्वारा मौके पर कार्यवाही की गई।

आरोपी, कपिलराज सोनकर, उम्र 31 साल, निवासी डबल फाटक के पास, हरदा, को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 08.35 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1,66,000/- रूपए आंकी गई है। इस मामले में थाना कोतवाली हरदा पर अपराध क्रमांक 422/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना शुरू कर दी गई है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति, जिसने आसमानी रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी है, अवैध मादक पदार्थ लेकर हरदा खुर्द यात्री प्रतीक्षालय पर आने वाला है। मुखबिर की सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के नियमों के अनुसार गिरफ्तार किया गया और जप्त सामग्री को थाना कोतवाली हरदा में दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली हरदा से निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उनि सुरेश राज, उनि आदित्य करदाते, उनि उमेश ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्र.आर. दुर्गेश, कमलेश अहिरवार, वीरेन्द्र राजपूत, बृजेश बडकुर और साइबर सेल हरदा के आरक्षक लोकेश की विशेष भूमिका रही। गौरतलब है कि आरोपी कपिलराज सोनकर के खिलाफ वर्ष 2019 में भी अपराध क्रमांक 16/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध हो चुका है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button