लूट के आरोपियों से बरामद सामग्री की सूची: पुलिस ने किया खुलासा
चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी भी गिरफ्तार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में, छीपाबड़ पुलिस ने लूट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने फरियादी अजय राजपूत से चाकू और पिस्टल की नोक पर 7000 रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल और घड़ी लूट ली थी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार किया, जिनसे लूट का सामान भी बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
स्वतंत्र हरदा। छीपाबड़, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में, छीपाबड़ पुलिस ने लूट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने फरियादी अजय राजपूत से चाकू और पिस्टल की नोक पर 7000 रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल और घड़ी लूट ली थी। घटना की जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब 9 बजे, आरोपी मोटरसाइकिल पर अजय राजपूत को ओवरटेक कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने राजपूत को डरा-धमका कर उनकी गाड़ी की चाबी छिन ली और झाड़ी में फेंक दी, जिससे वह उनका पीछा नहीं कर सके। घटना के बाद आरोपियों ने बिना नंबर की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना छीपाबड़ में अपराध क्रमांक 298/24 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसडीओपी खिरकिया ने एक टीम गठित की, जिसने सभी ढाबों, दुकानों और सड़क पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। इस दौरान पुलिस को पटेल ढाबा के पास के CCTV फुटेज में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई।

इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि चारों आरोपी मोटरसाइकिल से पोखरनी से छीपाबड़ की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने फारेस्ट नाका छीपाबड़ पर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनके पास से एक खटकादार चाकू, एक लाईटर वाली पिस्टल, लूटे गए मोबाइल, घड़ी और नगद 1750 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया। कुल मिलाकर आरोपियों के पास से बरामद सामान की कुल कीमत 1,12,750 रुपये है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भादौरिया, उनि. रिपुदमन सिंह राजपूत और अन्य पुलिस कर्मियों की विशेष भूमिका रही।



