नगर पालिका की साधारण सम्मेलन की बैठक न बुलाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर को की शिकायत।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा — मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कई महीनों से परिषद की साधारण सम्मेलन की बैठक नहीं बुलाए जाने के कारण शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस लापरवाही के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कलेक्टर हरदा को शिकायत दी है।अमर रोचलानी ने कहा कि नगर पालिका अधिनियम की धारा 54 के अनुसार, परिषद की बैठक हर महीने या हर दो महीने में एक बार आयोजित की जानी चाहिए। हालांकि, नगर पालिका के सीएमओ और अध्यक्ष की लापरवाही के कारण मार्च 2024 से अब तक कोई बैठक नहीं हुई है। इसके परिणामस्वरूप, वार्डों में विकास कार्य और अन्य जनहित एवं शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे आम जन की समस्याएं भी प्रभावित हो रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और उचित कार्रवाई की जाए ताकि शहर के विकास कार्यों में शीघ्रता लाई जा सके।



