देश

“स्वतंत्रता दिवस पर जिले में भव्य आयोजन: मंत्री विश्वास सारंग ने किया ध्वजारोहण”

"कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मिला सम्मान, बच्चों ने पेश की देशभक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां"

जिले में स्वतंत्रता दिवस की धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे जिले भर में उमंग और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों तक, हर जगह देशभक्ति की लहर छाई रही। मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मान किया।

स्वतंत्र हरदा। गुरुवार को जिले ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरी धूमधाम से मनाया। समारोह का आयोजन शहर के मिडिल स्कूल ग्राउंड में हुआ, जहां मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह और एसपी अभिनव चौकसे ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

मंत्री सारंग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश वाचन किया और कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़ने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह के अंत में, सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देश भक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो दर्शकों के बीच एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर गई।

संजय त्रिपाठी महिला बाल विकास अधिकारी

 

डॉ एच पी सिंह सीएमएचओ हरदा

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button