राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ फिर होंगे सक्रिय, भोपाल में कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे मंथन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। भोपाल — पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। वे भोपाल में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं, जिसमें पार्टी की आगामी रणनीतियों पर मंथन होगा। इस बैठक में छिंदवाड़ा के कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने पर भी विचार किया जाएगा। कमलनाथ, जो अमरवाड़ा चुनाव हारने के बाद से अधिक सक्रिय हो गए थे, अब पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए अहम कदम उठाने की तैयारी में हैं। पार्टी के भीतर उनकी अगली योजनाओं को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यह मंथन सत्र कांग्रेस पार्टी के लिए दिशा-निर्देश तय करने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए एक मजबूत रणनीति बनाने में सहायक साबित हो सकता है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button