नपा अध्यक्ष कमेडिया का जन्मदिन वृक्षारोपण और पेन वितरण के साथ मनाया।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा — वार्ड नंबर 33 वीर तेजाजी वार्ड, छोटी हरदा प्राथमिक शाला में नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में वृक्षारोपण किया गया और बच्चों को मिठाई एवं स्कूल के प्रथम दिन पेन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड नंबर 33 के पार्षद कुंवर सिंह सानिया, वार्ड नंबर 32 के पार्षद शुभम इवने, वार्ड नंबर 2 की पार्षद रीना महेंद्र प्रजापति, नवनीत त्यागी, नामी धार्मिक, मयूर सानिया, युगांक सानिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भारती वानखेडे, और स्कूल के अध्यापक देवड़ा जी उपस्थित थे। इस अवसर पर कमेडिया ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और सभी से वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण हमारे समाज की बुनियाद हैं, और इन दोनों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई और पेन वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित सभी लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



