अभियान

“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत अजनाल नदी के तट पर श्रमदान कार्यक्रम संपन्न…

कलेक्टर सिंह के साथ अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने भी की पेड़ीघाट की साफ सफाई

  • शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। हरदा जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के तहत चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह कलेक्टर आदित्य सिंह के नेतृत्व में अजनाल नदी तट पर स्थित पेड़ी घाट की साफ-सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह के साथ-साथ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा, एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया, और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी श्रमदान किया।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने इस अवसर पर कहा, “जल संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य नदियों और जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।”

इस श्रमदान कार्यक्रम के दौरान अजनाल नदी के तट पर फैले कचरे को साफ किया गया और पेड़ों की कटाई-छंटाई भी की गई। इस प्रयास से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होगी, बल्कि जल स्रोतों की क्षमता भी बढ़ेगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button