चोरी

चोरों ने ताला तोड़ा, सीसीटीवी में कैद; पुलिस की जांच में देरी से मसनगांव के निवासी नाराज़

  • शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम मसनगांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ा और चोरी करने का प्रयास किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राजेंद्र भायरे ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अभी तक उनके घर जांच करने नहीं पहुंची है। इस देरी से मसनगांव के निवासी नाराज और चिंतित हैं। राजेंद्र भायरे मसनगांव ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5:00 बजे की है। तीन लोग चोरी करने के इरादे से उनके घर आए थे। उनकी पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोर ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button