शिकायत

कृषि मंडी में तौल घोटाला: खराब कांटों से किसानों को भारी नुकसान

कृषि आदर्श मंडी में तुलाई के लिए लगी लंबी लाइनें, पानी की भी कमी, किसान हुए परेशान।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। आदर्श कृषि मंडी में तौल के दौरान भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। मंडी प्रांगण में लगे दोनों प्लेट कांटे खराब हो गए थे, जिसके कारण एक ट्राली के तौल पर 70 किलो से लेकर डेढ़ क्विंटल तक का अंतर आ रहा था। यह स्थिति न जाने कितने दिनों से चल रही थी, जिससे किसानों के साथ लूट हो रही थी पिछले साल भी ऐसी ही अनियमितता का मामला सामने आया था, जब दो नंबर प्लेट कांटे पर किसानों से एक क्विंटल से सात क्विंटल तक का अंतर आ रहा था। इस घोटाले को किसान कांग्रेस ने पकड़ा था और तत्कालीन मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव और तहसीलदार ने मौका पंचनामा बनाया था। हालांकि, किसानों की नुकसानी की भरपाई नहीं की गई थी। आज फिर से मंडी में भारी भीड़ है, और एक हजार से ज्यादा ट्रालियाँ मौजूद हैं। दोनों कांटे अचानक खराब हो गए, जिसे आनन-फानन में सुधारा गया। लेकिन उसके बाद भी एक नंबर प्लेट कांटा किसानों की उपज प्रति ट्राली एक क्विंटल ज्यादा तौल रहा था, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि मंडी प्रशासन की लापरवाही और कांटों की नियमित जांच न होने के कारण उन्हें बार-बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसान अनिल जाट ने कहा, “हम पूरी रात लाइन में खड़े रहते हैं ताकि अगली सुबह जल्दी तुलाई करवा सकें। यह बहुत ही मुश्किल और थकाऊ है। और पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। जिससे हमें और भी दिक्कतें होती हैं। इस असुविधा के कारण उनका समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

किसान बाल कृष्ण बिश्नोई, ने बताया, “चालू कांटे में एक कुंटल का फर्क आ रहा है। यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है क्योंकि हमें हमारी फसल का सही वजन नहीं मिल पा रहा है।”और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है किसानों के लिए किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि उन्हें तुलाई के लिए लंबी लाइनों में न खड़ा होना पड़े और उनका समय बर्बाद न हो। प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना बाकी है।

इनका कहना है: 

किसानों ने शिकायत की थी कि कांटे में गड़बड़ी आ रहा है तो हमारे द्वारा इंजीनियर को बुलाकर तत्काल कांटे को रिपेयरिंग कराया जा रहा है इसी के लिए कांटा बंद है, जैसे ही रिपेयरिंग पूर्ण रूप से हो जाएगी हम कांटा चालू करवा देंगे। और जो कांटा खराब था उसे पर आज तुलाई का कार्य नहीं किया गया।

शिवम पटेल कांटा संचालक

  • आदर्श कृषि मंडी में 4 तुलाई कांटे हैं, जिसमें से एक चालू है और तीन बंद पड़े हैं, इस संबंध में मंडी सचिव से बात करने के लिए उन्हें कॉल किया तो मंडी सचिव  ने कॉल रिसीव नहीं किया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button