शिकायत

खिरकिया मंडी में कर्मचारियों की कमी से किसानों का संघर्ष

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। खिरकिया मंडी में रवि फसल की बंपर आवक के बावजूद, कर्मचारियों की कमी की वजह से मंडी समिति और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवक के दौरान मंडी प्रांगण में सहायक उप निरीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन मंडी में केवल चार उप निरीक्षक होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चुनाव की पर्ची बांटने गया उप निरीक्षक अभी तक मंडी में वापस नहीं आया है, जिसने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। इसके अलावा, चार उप निरीक्षकों में से एक को अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय में अटैच कर दिया गया है, जो कार्य प्रभावित कर रहा है।

मंडी में प्रतिदिन भारी आवक होने के बावजूद, तीन सहायक उप निरीक्षकों पर नीलामी ताल एवं सोडा पत्रक और अनुज्ञा महत्वपूर्ण कार्यों का भार हो रहा है, जिससे मंडी के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को भी इंतजार करना पड़ रहा है, जो उनके लिए एक संघर्ष का कारण बन रहा है। इस संघर्ष को हल करने के लिए, स्थानीय अधिकारियों को त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि किसानों को समय पर सहायता और सेवाएं प्रदान की जा सकें।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button