हरदा

हरदा बैतूल लोकसभा सीट पर अभी तक 28.26% वोटिंग हुई 

अभी जिले में कहीं भी ऐसी समस्या नहीं आई जहां पर चुनाव का बहिष्कार किया गया: कलेक्टर सिंह

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। बैतूल-हरदा लोकसभा सीट के लिए मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए वोट डाल दिया है। केंद्रों के बाहर मतदान करने वालों की लाइन लगी हुई। मगर दोपहर होते ही पोलिंग बूथ खाली नजर आए तापमान के कारण नहीं निकले लोग। दोपहर 1:00 बजे तक 48.26% वोट डाल चुके हैं। बैतूल-हरदा लोकसभा में 8 विधानसभाओं में जिलों के सभी क्षेत्र शामिल हैं। इससे लोकसभा में प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की गई है। जिनमें बैतूल जिले की 5 बैतूल, मुलताई, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही, आमला शामिल है। वहीं, हरदा जिले से 2 हरदा, टिमरनी और खंडवा जिले से हरसूद सीट भी इसमें आती है।

मां और बेटी ने किया एक साथ मतदान

वहीं हरदा जिले में 517 मतदान केंद्र बनाए गए जिले में कुल 430450 मतदाता है, जिनमें 222096 पुरूष, 208347 महिला तथा 7 अन्य मतदाता शामिल है। जो अपने क्षेत्र के लिए आज प्रत्याशी का चयन करेंगे।

पत्नी ने पति के साथ किया मतदान

हरदा कलेक्टर सिंह व पुलिस अधीक्षक चौकसे अपर कलेक्टर अपर गौड़ा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिले की व्यवस्थाओं के बारे में बताया कलेक्टर सिंह ने कहा कि अभी तक जिले में कहीं भी कोई प्रॉब्लम नहीं आई है बहुत सी जगह पर चुनाव बहिष्कार करने की बात सामने आई थी मगर ऐसा कोई सा भी गांव नहीं है जहां पर चुनाव बहिष्कार हुआ है सभी ग्रामीणों में मतदाताओं ने खुलकर वोट किया। अभी वोटिंग जारी है हमारा यहां मानना है कि कम से कम 80% वोटिंग होनी चाहिए

आईटीआई में निवासरत बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने भी किया मतदान

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button