मारपीट करने के बाद देवली नदी के पुल पर गंभीर हालत में छोड़कर भागे युवक, इलाज के दौरान हुई युवक की मौत
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। मंगलवार को रात्रि 11:30 बजे गाडरापुर निवासी आकाश द्वारा मोबाइल पर फोन लगाकर जानकारी दी कि कुछ लोग रेवाराम शंकर के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद रविशंकर ने जाकर देखा तो देवली नदी के पुल पर पटक कर कुछ लोग चल गए जिसकी शिकायत फरियादी रवि शंकर पिता जगदीश काजले निवासी ग्राम पांचातलाई इटारसी टप्पर थाना हण्डिया के द्वारा शिकायत की गई। देवली नदी के पुल पर गंभीर हालत रेवाशंकर दिखाई दिया जिसके बाद 100 डायल की मदद से जिला शिक्षशालय हरदा लेकर आए फिर अस्पताल में इसके बाद इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया था। जिसको भोपाल में इलाज के दौरान रेवा शंकर की मृत्यु हो गई। रवि शंकर काजल लेने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि रतन बघेल अजय बघेल कमलेश आदिवासी और अजय के तीन दोस्तों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी इसके बाद थाना सिविल लाइन हरदा में अपराध क्रमांक 59/24 धारा 302, 34 भादवि का आरोपियों रतन बघेल, अजय बघेल, कमलेश कोरकू एवं अजय बघेल के 03 दोस्तों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना आरोपिगणों की गिरफतारी की गयी जिनके नाम निम्न है:- राम गिरफतार आरोपी 1- रतन बघेल पिता छितर बघेल उम्र 50 साल निवासी ग्राम गुराठिया थाना नेमावर हाल निवासी 2- ब्रजधाम कालोनी हरदा अजय बघेल पिता रतन बघेल उम्र 21 निवासी ब्रजघाम कालोनी हरदा। दोनों आरोपियों को आज दिनाँक बुधवार को गिरफतार किया गया है जिन्हें। माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। शेष आरोपियों की गिरफतारी हेत तलाश पतारसी जारी है।



