विनायक ऐवेन्यू काॅलोनी के काॅलोनाईजर के किया रेत, गिट्टी का अवैध परिवहन, राॅयल्टी चोरी कर शासन को लगाई लाखों की चपत।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। सांई मंदिर के पास स्थित विनायक एवेन्यू काॅलोनी के काॅलोनाईजर ने पहले शहर में भ्रामक विज्ञापन कर लोगों को प्लाॅट बेच दिये। अब रजिस्ट्री कराने के लिये लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं एक मामला सामने आया है जिसमें विनायक एवेन्यू के काॅलोईजरों ने रेत गिट्टी का अवैध परिवहन कर काॅलोनी में सड़कों का निर्माण कर दिया। साथ ही खनिज की राॅयल्टी चोरी कर शासन को लाखों रुपये की चपत लगा दी हैं। आरटीआई में यह मामला निकल कर सामने आया हैं। अवैध परिवहन को लेकर फैयाज खान इसकी शिकायत जिला खनिज अधिकारी से की हैं। इन्होंने किया अवैध परिवहन विनायक ऐवेन्यू काॅलोनी सांई मंदिर के पास काॅलोनाईजर रितुराज सिंह सोलंकी, दिपक पटेल, मिलेंद्र जोशी, परिक्षित जोशी, और मुकेश पटेल द्वारा विनायक डेवलेपर्स के नाम से काॅलोनी का निर्माण किया। काॅलोनी के विकास में उपयोग होने वाली खजिन सामग्री का अवैध परिवहन और उत्खनन किया। 136 प्लाॅट काट दिये काॅलोनी में 136 प्लाॅट काटे गए हैं जिसकी बाउंड्रीवाल, सड़क निर्माण आदि काॅलोनी में विकास में काॅलोनाईजरों द्वारा रेत, गिट्टी का अवैध परिवहन किया गया हैं। क्या है नियम खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश खनिज अवैध खनन नियम 2022 के नियम 3(2)(तीन) के तहत बिल्डर द्वारा विधि मान्य खनिज व्यापारी से ही खनिज सामग्री क्रय करना होता है, लेकिन काॅलोनाईजर द्वारा अवैध रुप से परिवहन एवं खनन कर अपनी काॅलोनी का विकास कार्य किया गया हैं।
1000 डंपर से अधिक खनिज की चोरी
काॅलोनाईजर द्वारा अधिक आर्थिक लाभ कमाने एवं शासकीय राजस्व का नुकसान करने के लिए अवैध उत्खनन एवं परिवहन लगभग 1000 डंपर से अधिक रेत, गिट्टी, मुरुम का किया गया हैं। जिससे शासकीय राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं।
इनका कहना है…
विनायक ऐवेन्यू काॅलोनी के काॅलोनाईजर को हमारे यहां से कोई अनुमति नहीं है हम उसकी जांच करवाएंगे।
केपी कमलेश खनिज विभाग हरदा।
इनका कहना है
हमारा ऑफिस बड़वा में है मीनिंग वाले नोटिस जारी करेंगे तो हम ऑनलाइन कागज उन्हें भेज देंगे।
दीपक पटेल कॉलोनी नाइजर



