निरीक्षण

ईओडब्ल्यू की टीम ने संस्कार स्कूल में की जांच। 

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर ..

हरदा में संचालित संस्कार विद्यापीठ स्कूल की जमीन और उसकी संपत्तियों को बेचने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर ईओडब्ल्यू ने पीई दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ईओडब्ल्यू की चार सदस्यीय टीम शनिवार को हरदा पहुंची।

स्वतंत्र हरदा। ईओडब्ल्यू की चार सदस्यीय टीम ने संस्कार स्कूल में जांच शुरू की है, जो जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। इसमें संबंधित राजस्व के मामलों की जाँच हो रही है। विपिन अग्रवाल ने नौ साल बाद जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है और मामले में कई लोगों को पक्षकार बनाया है, जिसमें गृहसचिव, लोकायुक्त, कलेक्टर, रजिस्ट्रार, फाइनेंस कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर, फाइनेंस कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर, अध्यक्ष नवीन पटेल फ्रेंड वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड हरदा, सुरेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष फ्रेंड वेलफेयर शिक्षा समिति हरदा, साधना जैन हरदा, संग्राम जैन हरदा, राजीव जैन हरदा, राकेश पटेल रातातलई हरदा, संदीप पटेल रातातलई हरदा, लोकेश पटेल हरदा, नवीन पटेल हरदा को पक्षकार बनाया है।

इसमें आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने संस्कार स्कूल के राजस्व मामलों की जांच शुरू की है, जो जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। निखिल शुगर मिल के संचालक विपिन अग्रवाल ने 2015-16 में इस स्कूल की सम्पत्ति के बारे में शिकायत की थी और इस पर ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button