12 वीं के छात्र की बेरहमी से की पिटाई

शाहरूख बाबा
स्वतंत्र हरदा/ रहटगाॅव स्कूल से लौट रहे 12वीं के छात्र को पांच लोगों ने अर्धनग्न करके बेल्ट से पीटा। मामला रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बालागांव का है जहा एक निजी स्कूल कि छुटी होने के बाद एक छात्र को गांव के ही तीन युवक द्वारा पकडकर खेत ले गए और वही पर छात्र कार्तिक भिलाला को उसी स्कूल के छात्र व उसके दोस्तों द्वारा अर्धनग्न करके बेल्ट से पीटा गया। छात्र को पीटने कि बजह पुराना विवाद बताया गया। हरदा सिविल लाईन ने जीरो पर कायमी कर मामला रहटगांव भिजवा दिया।
हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बालागांव में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया है।जिसमे आठ दिन पुराने मामले मे एक बार फीर से 12 वीं के एक छात्र को उसी स्कूल के एक छात्र व उसके चार पांच दोस्तों द्वारा बेरहमी से अर्धनग्न करके बेल्ट से पीटा गया। जिसका वीडियो भी शोसल मिडिया पर वायरल हुआ। छात्र कार्तिक भिलाला ने घटना कि सूचना परिजनों को दी इसके बाद परिजन सिविल लाईन हरदा ले गया जहा पुलिस ने मेडिकल करवाया और जीरो पर कायमी कर मामला रहटगांव थाना भेज दिया।



