भ्रष्टाचार

ठेकेदारों कि मनमानी निर्माण कार्य में रेत के स्थान पर किया जा रहा डस्ट का उपयोग ।

मनमानी तरीके से हो रहा काम, अधिकारी मोन

शाहरुख बाबा 

स्वतंत्र हरदा / सिराली/ वर्तमान में नगर परिषद सिराली में विकास कार्य किए जा रहे हैं किंतु किए गए विकास कार्यों में गुणवत्ता का कतई ध्यान नहीं रखा जा रहा है गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य को ठेकेदार अंजाम दे रहे हैं किंतु हास्यास्पद बात यह है कि इस सब के बावजूद भी नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी एवं पद्शीन अध्यक्ष पार्षद इस पर रोक लगाने में अक्षम साबित हो रहे हैं घटिया निर्माण कार्य की कई बार शिकायतें भी हुई किंतु इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है इसके पीछे वजह कुछ भी हो किंतु नगर की जनता खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है समय रहते इस घटिया निर्माण कार्य को अगर नहीं रोका जाता है तो जहां एक और शासन का पैसा बर्बाद होगा वहीं दूसरी ओर वार्ड वासी भी सुविधा से मोहताज होंगे ऐसा ही मामला वर्तमान में वार्ड क्रमांक 8,10 में हो रहे नाली निर्माण में देखा जा रहा है जहां पर नाली निर्माण में रेत के स्थान पर डस्ट का उपयोग किया जा रहा है नाली निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था तभी वार्ड वासी एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा डस्ट का उपयोग करने पर विरोध प्रकट किया था और उसी समय कुछ निर्माण कार्य डस्ट की वजह से तोडा भी गया था किंतु अब वर्तमान में फिर से डस्ट का उपयोग नाली निर्माण में किया जा रहा है जिसे रोकने की सख्त आवश्यकता है

घटिया निर्माण में ठेकेदार की जयराम जी की और पार्षद की चुप्पी कई सवालों को दे रही है जन्म

भ्रष्टाचार की पोल खोलता हुआ स्वतंत्र हरदा 

वार्ड क्रमांक 8, 10 में चल रहे नाली निर्माण में जहां एक और ग्रामीण घटिया निर्माण का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर दबी जुबान में यह कहने से भी नहीं चूक रहे हैं कि जब घटिया निर्माण कार्य हो रहा है तो जवाबदार नगर परिषद के जिम्मेदार मोन क्यों है या ठेकेदार की जय राम जी की वजह ही जिम्मेदारों की चुप्पी दर्शा रही है इसी बजह कारवाई होने के बजाय बदस्तूर घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button